Dhanbad News: बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: बलियापुर की एक दुकान से जारी सिम का इस्तेमाल कर करोड़ों की ठगी करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि चिरकुंडा में ठीक उसी प्रकार साइबर ठगी करनेवाले नए गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यूको बैंक के ग्राहकों को ठगने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार बालिग को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह भेजा है। मामले में नौ अन्य की तलाश हो रही है। निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो की अगुवाई में हुई छापेमारी में निरसा तिलतोरिया निवासी प्रेम रविदास, बिनोद रविदास, गोविंदपुर खड़काबाद निवासी गुलाब रविदास और चिरकुंडा लायकडीह निवासी आयुष सिंह शामिल हैं। पकड़ा गया एक किशोर कुमारधुबी गाड़ीखाना का रहने वाला है। ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में पत्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.