Dhanbad News: बेलभरनी के साथ आज खुलेंगे मां की प्रतिमा के पट
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि शुक्रवार को है। षष्टी के दिन बेलभरनी के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खुल जाएंगे और भक्त मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। आज से ही शहर के लगभग सभी पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और अधिकतर पंडालों का उद्घाटन भी होगा। बंगाली परंपरा के अनुसार षष्ठी को बेलभरनी, बोधन पूजन, आमंत्रण और अधिवास की परंपरा निभाई जाती है। ढोल-ढाक और शंख-घंटे की गूंज के बीच मां का मंडप में स्वागत होगा। नवरात्र के छठे दिन मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होगी। इससे पूर्व गुरुवार को पंचमी तिथि पर मां के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धाभाव से हुई मां स्कंदमाता की पूजा, आज खुलेंगे पूजा पंडालों के पट इसी दिन मूर्तिकारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.