Dhanbad News: बेलगड़िया में रैयतों ने पावर स्टेशन का निर्माण कार्य रोका
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: बेलगड़िया में रैयतों ने मंगलवार को नियोजन व मुआवजे की मांग को ले पावर स्टेशन का निर्माण कार्य रोक दिया। बीसीसीएल व जरेडा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, बीसीसीएल के अधिकारी विशाल कुमार, गौतम कुमार व जरेडा के प्रतिनिधियों ने रैयतों को समझाने बुझाने की काफी कोशिश की, पर रैयत अपनी मांग पर अड़े रहे। रामकिसुन महतो, उमेश महतो, नकुल महतो, सुदामा महतो, नेपाल महतो, गोपाल महतो, गौतम महतो, पूनम कुमारी, माथुर महतो, वीणा देवी, अनिता देवी, पार्वती देवी आदि रैयतों को कहना है कि 25 रैयतों को नियोजन देने की सहमति बनी, पर मात्र बीस लोगों को ही नियोजन दिया गया। बाकी पांच रैयत अभी भी नियोजन के लिए भटक रहे हैं। राजस्वकर्मी देवेन्द्र कुमार ने उक्त जमीन पर जरेडा की ओर से पावर स्टेशन निर्माण कराए जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.