धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने अप्रैल-2017 से अप्रैल-2026 तक की अवधि (109 माह) के लिए बीसीसीएल से जेआरडीए से संबंधित 37 करोड़ 87 लाख 89 हजार 69 रुपए का बिजली बिल क्लेम किया है। इसमें पांच करोड़ 47 लाख 68 हजार 879.38 रुपए का लेट पेमेंट सरचार्ज भी शामिल है। उक्त मुद्दे पर गुरुवार को बीसीसीएल में आयोजित एफडी में चर्चा हुई। इधर, बिजली विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बेलगड़िया का बकाया बिल है। अप्रैल-2017 से अप्रैल-2026 तक बिल जमा नहीं हुआ। इसलिए लेट पेमेंट सरचार्ज भी लगाया गया है। हालांकि अप्रैल-2026 के बाद बिल का नियमित भुगतान किया जा रहा है। बीसीसीएल एफडी में बकाया बिजली बिल पर चर्चा हुई। यह बीसीसीएल को ही भुगतान करना है। बीसीसीएल एफडी बैठक में कई महत्वपूर्...