Dhanbad News: बेकारबांध में लड़कों ने किशोर को पीटा, गंभीर
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध के पास 14 नवंबर को 14 वर्षीय किशोर के साथ स्थानीय लड़कों ने मारपीट की। लोहे के रॉड से मार कर उसका सिर फोड़ दिया। जख्मी विशुनपुर शिव मंदिर के पास रहने वाले उमाशंकर गोप को गंभीर हालत में सरायढेला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सोमवार को जख्मी उमाशंकर के पिता निवास गोप ने धनबाद थाना में बेकारबांध निवासी कार्तिक यादव और सचिन वर्मा सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई। निवास ने पुलिस को बताया कि पुत्र 14 नवंबर की दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच घर का सामान लाने गया था। इसी दौरान बेकारबांध के पास सड़क पर 10 से 15 लड़कों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पुत्र का सिर फट गया और उसके सिर में सात से आठ टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.