धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: बरवाअड्डा, प्रतिनिधि। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर लोहारबरवा के समीप रविवार को तेज रफ्तार और ओवरटेक के प्रयास में बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर सर्विस लेन में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर तीन दुकानों और चार बाइकों को रौंदता चला गया। इस घटना में दो दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, जबकि चार बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि ट्रेलर की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जीटी रोड पर आगे चल रहे ट्रक संख्या एचआर 58 सी 3458 को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आ रहा ट्रेलर संख्या आरजे 33 जीए 3630 बेकाबू होकर सर्विस रोड पर उतर गया। ट्रेलर ने सबसे पहले बबलू झटका मीट दुकान को टक्कर मारी और बाहर खड़ी बाइकों को चपेट में ले लिया। इसके बाद वह सुनील की चाय दुकान और लालू...