धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: कुमारधुबी, प्रतिनिधि। प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाने के लिए एग्यारकुण्ड प्रखण्ड के सभी बूथों पर लगा दो दिनी कैंप लगभग फेल हो गया है। पहले दिन आधे से अधिक लगा कैंप में बीएलओ गायब थे। कैंप की मॉनिटरिंग करने वाले बीएलओ सुपरवाइजर भी नहीं दिखे। जानकारी ली गई तो पता चला कि सभी को ब्लॉक बुलाया गया था। दिनभर उन्हें ब्लॉक में ही रहना पड़ा और पहले दिन ही कैंप असफल हो गया। लोगों को इन बूथों से बैरंग लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फार्म 8 के अभाव में मतदाता सूची में सुधार कराने में हुई परेशानीदूसरे दिन के हालात इसका बुरा असर दूसरे दिन कैंप में दिखा। रविवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजर तो दिखे, लेकिन मतदाता सूची में अपना नाम जुड़ाने के लिए लोगों की संख्या काफी कम थी। इस संबंध में एग्यारकुण्ड बीडीओ मधु कुमारी...