धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: भाजपा सिंदरी नगर की मासिक बैठक गुरुवार को शहरपुरा स्थित मुख्य कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता संतलाल प्रमाणिक ने की। मौके पर झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी और प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य धरनीधर मंडल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक का मुख्य विषय बैठक में तारा देवी ने कहा कि वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मतदाताओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं, धरनीधर मंडल ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत गलत तरीके से बने मतदाताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए वास्तविक मतदाताओं के पुनरीक्षण के लिए यह बैठक की गई है।

समीक्षा पर असंतोष सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो ने कह...