Dhanbad News: बूथों में नहीं मिल रहा फॉर्म-8, जेरोक्स कराकर चल रहा काम
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए बूथों में लगाए गए कैंप में फॉर्म-8 और फॉर्म-6 की कमी की वजह से वोटरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैंप में वैसे लोग पहुंच रहे हैं, जिनके परिवार वालों का नाम एक से अधिक बूथों में चला गया है। उनके लिए फॉर्म-8 भरकर देना है। शहर के आधे से अधिक बूथों पर फॉर्म-8 की कमी की वजह से लोग बैरंग लौट गए। एसआईआर में दावा-आपत्ति के लिए दो दिवसीय कैंप का रविवार को समापन हो गया। सुबह जब बूथ पर लोग पहुंचे तो लोगों को बताया गया कि फॉर्म ही नहीं है। भूली हाईस्कूल बूथ नंबर 1-6 तक के लिए बीएलओ को दो-दो फॉर्म दिया गया था, जो दस मिनट में ही खत्म हो गया। लोग बिना फॉर्म लिए ही लौट गए। वहीं प्राणजीवन अकादमी स्कूल में भी फॉर्म-8 उपलब्ध नहीं था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.