Dhanbad News: बूढ़ानाथ बाबा के दरबार में गूंजी रामधुन
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: झींझीपहाड़ी स्थित बूढ़ानाथ बाबा शिव मंदिर में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कतरी नदी तट से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। आचार्य अशोक पांडेय के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। इसके बाद 24 घंटे की अखंड रामधुन शुरू हुई, जिसमें स्थानीय गायकों और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अनुष्ठान के समापन पर महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.