धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: बी ब्लॉक बिजली घर में सोमवार की रात चोरों ने दीवार फांदकर दो पंखे और केबल चुरा लिए। चोरी के दौरान बिजली विभाग की गश्ती टीम के पहुंचने से चोर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। चोरी की पूरी वारदात बिजली घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब एक बजे जब कर्मचारी सुभाष चंद्र सोरेन, राजेंद्र रजवार और स्वामीनाथ अहीर ड्यूटी पर थे, तब दो चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। बिजली कर्मियों ने मामले की सूचना बीटीए प्रबंधन को दे दी है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कटेया में बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और जब्त मोटरसाइकिल की मदद से चोरों तक आसानी से पहुंच सकती है। सीस...