Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से मिले जदयू जिलाध्यक्ष
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में शनिवार को जेडआरयूसीसी सदस्य एवं जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने सीएमडी मनोज अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल और कोयला क्षेत्र के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सीएमडी को सम्मानित किया। पिंटू सिंह ने झरिया मास्टर प्लान की प्रगति, कोयला क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कोयला खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने विमर्श किया। यह भी पढ़ें- कोयला खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.