Dhanbad News: बीसीसीएल में भी होम लोन की योजना लागू हो : बीएमएस
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। बीएमएस की ओर से बीसीसीएल सीएमडी को ज्ञापन देकर कोयला कर्मियों के लिए होम लोन योजना लागू करने की मांग की है। लिखा गया है कि कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में मजदूरों को न्यूनतम ब्याज दर पर गृह निर्माण/खरीदने के लिए कंपनी की ओर से ऋण देने की योजना लागू की गई है। बीसीसीएल में यह योजना लागू नहीं है। बीसीसीएल प्रबंधन इस दिशा में विचार करे। कोयला कर्मियों को ज्यादा ब्याजदर पर बैंकों सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं से लोन लेकर कार्य करना पड़ रहा है, इससे मजदूरों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है l कोयला कर्मियों के हित में बीसीसीएल भी उक्त योजना को लागू करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.