Dhanbad News: बीसीसीएल क्वार्टर में अवैध कब्जा का मामला दर्ज
धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: बलुडीह स्थित बीसीसीएल क्वार्टर में अवैध कब्जे, लूटपाट, मारपीट और छेड़खानी के मामले में एससी/एसटी विशेष न्यायालय के आदेश पर पुटकी पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। करकेंद निवासी माई देवी ने शिकायत में बताया कि उनके पति के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान 23 मई को आरोपी प्रेम सिंह और उसके भाई अंगद सिंह ने ताला तोड़कर क्वार्टर पर कब्जा कर लिया और घरेलू सामान बाहर फेंक दिया। आरोप है कि 27 मई को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे दामाद का गला दबाकर जानलेवा हमला किया गया, वहीं बेटी से छेड़खानी कर सोने की चेन व मोटरसाइकिल छीन ली गई। थाने और वरीय अधिकारियों से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.