धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: बीसीसीएल की प्रस्तावित कल्याणेश्वरी परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में पहल तेज हो गई है। परियोजना के विकास, भूमि संबंधी समस्याओं और संचालन की तैयारियों को लेकर दुर्गापुर के सृजनी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को उच्चस्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल शामिल हुए। बैठक में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सीएमडी सतीश झा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कल्याणेश्वरी परियोजना को शुरू करने में आ रही प्रशासनिक और भूमि संबंधी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। खासतौर पर डीईटी लैंड एवं सरकारी जमीन से जुड़े मामलों, तेतुल धोवड़ा और मुच्ची पाड़ा के स्थानांतरण तथा परियोजना के प्रा...