Dhanbad News: बीसीसीएल कर्मी की मौत के बाद बड़े पुत्र को नियोजन देने पर बनी सहमति
धनबाद, अक्टूबर 17 -- नियोजन और मुआवजे की मांग Dhanbad News: महुदा, प्रतिनिधि। महुदा कोल वाशरी में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बीसीसीएल कर्मी चंद्रधर महतो की मौत के बाद नियोजन और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन शुक्रवार शाम करीब छह बजे शव लेकर महुदा एरिया ऑफिस पहुंचे। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और बीसीकेयू नेता मुकुंद महतो की मौजूदगी में यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। इसमें मृतक के बड़े पुत्र प्रेम कुमार महतो को कुछ शर्तों के साथ अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने पर सहमति बनी। मृतक की पत्नी बीना देवी ने नियोजन के लिए अपने बड़े पुत्र को नामित किया। परिजनों के अनुसार, चंद्रधर महतो 14 अक्टूबर को महुदा कोल वाशरी में द्वितीय पाली में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.