धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: बीसीसीएल की दो दिवसीय इंटर एरिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 और 24 अक्तूबर को पीबी एरिया के डीएवी अलकुसा मैदान में होगी। इसमें बीसीसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 160 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन पीबी एरिया के महाप्रबंधक दीपक कुमार  सिंह करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को पीबी एरिया के क्षेत्रीय सभागार में सभी क्षेत्रों के खेल प्रतिनिधियों की बैठक हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) अभिषेक रॉय और क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में टीमों का ड्रॉ निकाला गया। प्रतियोगिता में शामिल टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुपों की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतिय...