धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद। सहयोगी नगर सेक्टर-3, हीरक रोड स्थित भुवनेश्वर यादव शुकदेव नारायण (बीवाईएसएन) इंटर कॉलेज का 22वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री कृष्ण सेवा समिति के संस्थापक सह अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने की। मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा और विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल के पूर्व निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय तथा कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थान के सह-संस्थापक शुकदेव नारायण थे। विधायक ने कॉलेज की 22 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : डीएन सिंह महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक में विवादों को लेकर लिए कई निर्...