Dhanbad News: बीमारी में पत्नी ने साथ छोड़ा तो बेटी बनी पिता का सहारा
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में खिलौने और किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में आठ वर्षीया सिफा अंसारी अपने घायल पिता की बड़ी सहारा बनी है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के बेड संख्या-86 (एक्स्ट्रा) के पास बीते छह दिनों से यह मासूम 24 घंटे अपने पिता सजिव अंसारी (37) के साथ डटी है। वह एक पल के लिए भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ती है।
पिता की देखभाल पैर टूटने के बाद 15 जुलाई को भूली के आरा मोड़ निवासी सह पेशे से ऑटो चालक सजिव अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से सिफा ही उनकी देखभाल कर रही है। वह डॉक्टरों और नर्सों को पिता की स्थिति बताती है। जांच के लिए उन्हें ले जाती है। रिपोर्ट लाती है। दवा दिलाने के लिए नर्सिंग स्टाफ से बात करती है। जरूरत पड़ने पर हर छोटे-बड़े काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.