धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: बीबीएम कॉलेज में बुधवार को बेंगलुरु की फ्लीपकार्ट कंपनी की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 110 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। 110 में 25 का चयन कंप्यूटर ऑपरेटर, 20 का डाटा इंट्री ऑपरेटर व बाकी छात्र-छात्राओं का चयन सिनीयर असिस्टेंट के पद के लिए किया गया। कंपनी के एचआर एग्जीक्यूटिव चंदन जोशी का कहना है कि चयनित छात्र-छात्राओं के योगदान की प्रक्रिया जल्दी ही सुनिश्चित की जाएगी। प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र महतो सहित अन्य कॉलेजकर्मी मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...