धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद के अधीन धनबाद और बोकारो के 36 कॉलेजों में कम नामांकन ने कॉलेजों की चिंता बढ़ा दी है। सत्र-2026-30 चार वर्षीय स्नातक कोर्स में अबतक 13,613 नामांकन हुआ है। सेकेंड फेज के तहत खाली सीटों पर नामांकन अभी जारी है। इसके बाद भी नामांकन की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होता देख कॉलेज प्रबंधन विशेषकर एफिलिएटेड कॉलेज मंथन में जुट गए हैं कि कोर्स का संचालन कैसे होगा। छह कॉलेजों में 50 से कम नामांकन हैं।

कॉलेजों में नामांकन की स्थिति एडमिशन सेल की ओर से जारी रिपोर्ट पर गौर करें तो सबसे कम दो नामांकन हिन्दी बाउरी डिग्री कॉलेज कोडिया चंदनकियारी में हुआ है। बोकारो थर्मल संध्याकालीन डिग्री कॉलेज में 35, तैय्यब मेमोरियल इवनिंग डिग्री कॉलेज में 42, एनपी संध्याकालीन स्नातक कॉलेज में 32, पीएन...