Dhanbad News: बीबीएमकेयू इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता 3-4 को
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: धनबाद। बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद में इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) का आयोजन अब 3 व 4 नवंबर को होगा। पहले यह प्रतियोगिता 11 व 12 दिसंबर को डिग्री कॉलेज टुंडी में होनी थी। विश्वविद्यालय के डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डॉ जयगोपाल मंडल ने इससे संबंधित निर्देश जारी किया है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो का आयोजन की तिथि में बदलाव हुआ है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में लड़कों की प्रतियोगिता 1 से 5 दिसंबर व लड़कियों के लिए 21 से 24 दिसंबर तक निर्धारित हुई है। इस कारण इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन तीन व चार नवंबर को टुंडी में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.