धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2022-26 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की नजर पीजी के एक वर्षीय कोर्स के नामांकन नोटिस पर है।

पीजी नामांकन का इंतजार वहीं तीन वर्षीय स्नातक कोर्स करनेवाले छात्र-छात्राएं दो वर्षीय पीजी कोर्स में नामांकन संबंधित निर्देश का इंतजार कर रहे हैं ताकि नामांकन का आवेदन किया जा सके। अब तक बीबीएमकेयू धनबाद की ओर से पीजी एक वर्षीय या दो वर्षीय कोर्स में नामांकन संबंधित शिड्यूल/ अधिसूचना जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय में इससे संबंधित एडमिशन सेल की बैठक भी नहीं हुई है। इस कारण मामला लटका हुआ है। बताते चलें कि चार वर्षीय स्नातक कोर्स करनेवाले विद्यार्थी एक वर्षीय पीज...