Dhanbad News: बीपीएल नामांकन आज से, स्कूलों को भेजी गई सूची
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। जिले के पब्लिक स्कूलों में बीपीएल नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो सकती है। डीएसई कार्यालय सह आरटीई सेल की ओर से संबंधित पब्लिक स्कूलों को सोमवार की शाम से बीपीएल नामांकन चयन सूची भेजी जा रही है। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को सूची भेजते हुए मंगलवार से नामांकन लेने का निर्देश दिया गया है। वेबसाइट में तकनीकी कारणों से चयन सूची स्कूलों को भेजने में विलंब हुई। पहली चयन सूची में खाली सीटों व उपलब्ध आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद दूसरी चयन सूची जारी करने पर विचार किया जा सकता है। स्थानीय विभाग का ध्यान अभी पहली चयन सूची के छात्रों का बीपीएल नामांकन कराने पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.