Dhanbad News: बीपीएल नामांकन : 241 विद्यार्थियों की दूसरी चयन सूची जारी
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: डीएसई सह आरटीई सेल ने गुरुवार को जिले के मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में बीपीएल की खाली सीटों के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी गई है। दूसरी चयन सूची में 241 छात्र-छात्राओं का नाम है। चयनित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को निर्देश दिया गया है कि 30 सितंबर के पहले तक नामांकन करवा लें। चयनित छात्र-छात्राओं का नाम आरटीई वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। पहली चयन सूची में 817 छात्र-छात्राओं का नाम था। दूसरी चयन सूची में 241 का नाम आया है। इस तरह से अब तक कुल 1058 विद्यार्थियों की चयन सूची जारी की जा चुकी है। 83 मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1552 सीटों के लिए 18 सौ आवेदन प्राप्त हुए थे।फर्जी प्रमाणपत्र देने समेत अन्य गड़बड़ी पकड़े जाने पर 325 आवेदन रद्द किया गया। 967 आवेदन सही पाए गए हैं। इनमें से 817 का चयन नामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.