Dhanbad News: बीपीएल दाखिले की फर्जी सूची वायरल
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: जिले के 83 मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में सत्र 2026-27 में 1552 बीपीएल सीटों पर नामांकन के लिए आवेदक 18 सौ बच्चों/ अभिभावकों को अभी इंतजार करना होगा। मंगलवार को अभिभावकों के बीच एक फर्जी बीपीएल नामांकन सूची वायरल हो गई। उसमें आरटीई एप्रूव्ड रजिस्ट्रेशन 2026-27 लिखा हुआ है। सूची में 563 बच्चों के संबंध में जानकारी है। प्रथमदृष्टया यह लिस्ट फर्जी प्रतीत होती है। लिस्ट को सही ढंग से देखने पर यह पता चलता है कि रजिस्ट्रेशन स्टेट्स के संबंध में ही यह सूची है। इस कारण अभिभावक ही पूरी तरह से उसपर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। कई अभिभावकों ने कार्यालय का चक्कर लगाया। वहां पता चला कि अभी कोई सूची जारी नहीं हुई है। उसके बाद रजिस्ट्रेशन स्टेट्स लिस्ट में जिन बच्चों का नाम नहीं है, उन अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.