Dhanbad News: बीडीओ ने जविप्र की दुकान का औचक निरीक्षण किया
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड के नदखुरकी पंचायत अंतर्गत संचालित जनवितरण प्रणाली की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकान बंद मिला, वही कई दुकानों में खामिया पाई गई। बीडीओ ने मौके पर दुकानदारों को मानक नियमों को पालन करने एवं कार्डधारियों को उचित राशन देने की हिदायत दी। इस दौरान जांच टीम ने कार्डधारियों से सरकारी दुकान से मिलने वाले राशन के संबंध में पूछताछ की। बीडीओ लक्ष्मण यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.