धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: धनबाद। बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद में शिक्षकेतरकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। गुरुवार को कॉलेज प्रबंधन व गैर शिक्षकेतरकर्मियों के बीच बातचीत हुई। कॉलेज शासी निकाय की सचिव सत्येन्द्र कुमार, प्राचार्य डॉ करुणा समेत अन्य की उपस्थिति में कर्मियों से वार्ता हुई। सचिव ने कर्मियों को वेतन देने का निर्देश दिया गया। लंबित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। उसके बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। हड़ताल खत्म होने के बाद अब शुक्रवार से कॉलेज में विश्वविद्यालय परीक्षा होने का रास्ता साफ हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...