Dhanbad News: बीएसएल में टेंडर दिलाने के नाम पर 17.86 लाख की ठगी
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) में लेबर सप्लाई का टेंडर दिलाने का झांसा देकर बोकारो के एक युवक ने धनबाद बरटांड़ सूर्य विहार कॉलोनी निवासी विकास प्रसाद चौरसिया को 17 लाख 86 हजार रुपए का चूना लगा दिया। मामले में विकास ने रविवार को बोकारो सेक्टर-9 निवासी पिंटू कुमार और बीएसएल के कथित सीजीएम कुंदन कुमार के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को दिए आवेदन में 59 वर्षीय विकास ने बताया कि पिंटू से उनकी मुलाकात धनबाद में एक शादी समारोह में हुई थी। पहचान के बाद पिंटू और उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी। पिंटू ने विकास को झांसा दिया कि बीएसएल ने लेबर सप्लाई का टेंडर निकाला है, जिसमें निवेश करने पर बड़ा मुनाफा होगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: सेंट्रल बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लोगों से 41.80 लाख ठगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.