Dhanbad News: बीएसएफ में सहायक कमांडेंट के पद चयनित ऋषभ को विधायक ने किया सम्मानित
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: झरिया के लाल सुदामडीह रिवर साइड निवासी ऋषभ कुमार (24)का चयन बीएसएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ है। बुधवार की शाम झरिया विधायक रागिनी सिंह उनके आवास पहुंचीं। विधायक ने ऋषभ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने ऋषभ व उनके परिजनों से मुलाकात कर सफलता की बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि ऋषभ ने अपनी मेहनत व लगन से झरिया क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। मौके पर उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, शशिकांत निराला, विशाल श्रीवास्तव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.