धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीएड कॉलेजों में बीएड सत्र-2025-27 के छात्र-छात्राओं (प्रशिक्षुओं) को चार सप्ताह के अभ्यास पाठ व विद्यालय अवलोकन के लिए स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। डीसी ने प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक प्रशिक्षण को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों के पारदर्शी व सुव्यवस्थित आवंटन पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों/महाविद्यालयों के प्रशिक्षुओं की संख्या के अनुरूप प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए। चार सप्ताह की इंटर्नशिप व अभ्यास सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन और विद्यालय संचालन से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों को सीखने का पूरा अवसर मिले। आवंटन प्रक्रिया में ...