धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से समस्याओं की पहचान व उन्हें व्यावसायिक अवसरों में परिवर्तन करना विषय पर शनिवार को विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ। कैलिफोर्निया यूएस के रणनीतिक सलाहकार मंतोष कुमार ने समाज को बदलने वाले महत्वपूर्ण नवाचारों पर चर्चा की। उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकटरामन रामकृष्णन की जीवन यात्रा से प्रेरणा लेते हुए दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और धैर्य के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो प्रकाश कुमार ने वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए नवाचारी समाधान विकसित करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...