धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी के प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग सोसाइटी एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट दुर्गापुर में 'रोबोटिक लेजर डिपोजिशन' पर गुरुवार को एक व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के प्रति प्रोत्साहित करना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसएस चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रोबोटिक लेजर डिपोजिशन के सिद्धांतों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों जैसे एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, सतह कोटिंग और क्षतिग्रस्त घटकों की मरम्मत की विस्तृत जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बीआईटी स...