धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग का आगाज शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ। इस बार लीग का थीम जम के खेलो रखा गया है। पहले दिन के खेल में बिरसा मुंडा क्लब ने नेहरू क्लब को 2-0 से पराजित किया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में बिरसा मुंडा क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 62वें मिनट में रवि लाल हेंब्रम ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके तीन मिनट बाद 65वें मिनट में वीजा किस्कू ने दूसरा गोल दागकर बिरसा मुंडा क्लब की बढ़त 2-0 कर दी। मैच में निर्णायक जेवियर टुडू, दिनेश सोरेन, आजाद हेंब्रम, बासुदेव हेंब्रम थे। लीग का अगला मुकाबला रविवार को एक्सीलेंस और राइजिंग स्टार क्लब के बीच खेला जाएगा।उद्घाटन से पहले जिला ...