धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: रामकनाली यूनियन कार्यालय में बुधवार को बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू झारखंड राज्य के सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा ने की। बीसीकेयू केंद्रीय सचिव कंचन महतो, संजय महतो, गोलू भुईंया, रामदास पांडे, जागो तुरी, छोटू भुईया, फागु भुईंया, महेश भुईंया, माला कुमारी, बबलू कुमार, शिवम कुमार, सूरज कुमार व भोला भुईंया सहित अन्य मजदूरों ने विचार रखे। इस दौरान भू-धंसान प्रभावितों की सुरक्षा और उचित मुआवजा दिलाने को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया। 29 सितंबर को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सीटू के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई। साथ ही कतरास में भू-धंसान के खिलाफ प्रस्तावित बंद व अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को समर्थन दिया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयलांचल बचाओ समिति...