धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के समीप हुए भू-धंसान व घरों पर पड़ी दरार का जायजा लेने शनिवार को धनबाद के मेयर संजीव सिंह पहुंचे। स्थानीय प्रभावितों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन ने घर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है, जिससे वे काफी चिंतित हैं। उनका कहना था कि अब तक प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने मेयर से अविलंब कोयला चोरी पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र में लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान-माल पर खतरा बना हुआ है। मेयर संजीव सिंह ने प्रभावितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। बिना सर्वे किए किसी भी परिवार को हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा क...