Dhanbad News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रही 25 पेट शॉप के मालिकों को नोटिस
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: जिले में बिना रजिस्ट्रेशन और नियमों का पालन किए चल रही पेट शॉप के खिलाफ पशुपालन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने 25 पेट शॉप संचालकों को नोटिस जारी कर अगले पांच दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में दस्तावेज जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनकी दुकानों को सील भी किया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई पेट शॉप बिना वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही हैं, जबकि कई दुकानदारों ने अपने लाइसेंस का समय पर रिनुअल भी नहीं कराया है। विभाग का कहना है कि पशुओं के स्वास्थ्य, उनकी देखभाल और बिक्री से जुड़े सभी नियमों का पालन करना प्रत्येक पेट शॉप संचालक के लिए अनिवार्य है।अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.