धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: शहरी क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सबसे बड़ी समस्या जमीन का मिलना होता है। धनबाद नगर निगम की कई योजनाएं जमीन विवाद में फंसकर आधी अधूरी पड़ी हुई हैं। नगर निगम के इंजीनियर बिना जमीन जांचे ही योजनाओं को शुरू करते हैं और बाद में यह विवादों में फंसकर बीच में ही बंद होती है। धनबाद नगर निगम की कई बड़ी योजनाएं जमीन विवाद में फंसी पड़ी है। पिछले तीन साल से जमीन विवाद का निपटारा नगर निगम नहीं कर पा रहा है। धनबाद नगर निगम के लिए सीएनडी प्लांट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिस) की योजना जमीन विवाद में फंसकर बीच में ही बदं हो गई। तेलीपाड़ा पार्क के बनने के इंतजार में हीरापुर के लोग तीन साल टकटकी लगाए हैं लेकिन यहां भी जमीन विवाद आकर खड़ा हो गया है। नगर निगम के पास अपनी जमीन नहीं है। अंचल अधिकारी की रिपोर्ट पर...