धनबाद, नवम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद में अवैध रूप से मछली पकड़ने और बिना जरूरी दस्तावेजों के बिक्री करने वालों पर मत्स्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से जिलेभर में की जा रही निगरानी और गश्ती के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष के अक्तूबर माह में अवैध रूप से मत्स्य शिकार और मछली की बिक्री से जुड़े कुल 28 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में विभाग ने 9500 रुपये जुर्माना भी वसूला है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार धनबाद जिले में मछली विक्रेताओं की संख्या 200 से अधिक है। इनमें कुछ विक्रेता बिना बिल और आवश्यक दस्तावेजों के ही मछली की बिक्री कर रहे थे। ऐसे विक्रेताओं पर विभाग की विशेष नजर है। नियमों के अनुसार सभी मछली विक्रेताओं को बिक्री करने से पहले विभाग को इसकी जानकारी देनी होत...