Dhanbad News: बिट्टू कुमार ने संभाला पाथरडीह थाना का प्रभार
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: चासनाला। पाथरडीह थाना के नए प्रभारी बिट्टू कुमार ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने अपने थाना क्षेत्र की सीमाओं का दौरा किया और कनीय अधिकारियों से मिलकर इलाके की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोगों ने थाना पहुंचकर नए थाना प्रभारी बिट्टू कुमार से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता सौंपकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने कहा कि पूरे क्षेत्र में शांति और आपसी सद्भावना कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना के प्रभारी राजु कुमार पाल ने दिया योगदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.