Dhanbad News: बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से की मुलाकात
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: बरोरा। डुमरा दक्षिण पंचायत के ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को चिटाही स्थित आवास पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक से जल्द बिजली समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि वे बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.