धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के महेशपुर कोलियरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद आक्रोशित राजधानी क्वार्टर व आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार को सिनीडीह खदान परिसर पहुंच कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए खदान का काम बाधित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार के लिए उन्हें दूसरे स्थान पर बसाने की प्रक्रिया के तहत प्रबंधन ने जानबूझकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। बिजली नहीं रहने से राजधानी क्वार्टर समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर कोलियरी पीओ कामता सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने मंगलवार को आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार और प्रभावित लोगों को दूसरे स्थान पर बसाने के मुद्...