धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: पुटकी कोलियरी की बाउरी बस्ती और 3 नंबर क्षेत्र के सैकड़ों परिवार पिछले तीन दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से लगभग पांच सौ निजी और बीसीसीएल आवासों की बिजली आपूर्ति ठप है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। सुबह करीब 7 बजे दर्जनों महिला-पुरुष और युवा पुटकी कोलियरी कार्यालय के समक्ष जमा हो गए और प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोलियरी कर्मियों को हाजिरी लगाने से भी रोक दिया। लोगों का आरोप था कि जले हुए ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने और बिजली बहाल करने के मामले में अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बिजली के लिए तीन घंटे तक हंगामा, जीएम ऑफिस में घुसकर धरना दिया धरना परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह मौके पर पहुंच...