धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: पिछले छह महीनों से बिजली संकट झेल रहे भाटडीह के ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। लो-वोल्टेज और बिजली की आंख-मिचौनी से त्रस्त करीब 3,000 की आबादी वाले इस क्षेत्र में भारी आक्रोश है। पूर्व में हुई वार्ताओं में प्रबंधन ने 40 दिनों के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का भरोसा दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार शाम भाटडीह काली मंदिर के पास बैठक कर सर्वसम्मति से 20 जुलाई से मिवान स्टील लिमिटेड (मोनेट) का अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया। सोमवार को इस संबंध में बीसीसीएल को मांग पत्र भी सौंपा गया। ग्रामीणों ने चेताया कि आंदोलन की सारी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी। बैठक में खोनिक राय, कौशिक राय, ...