धनबाद, जुलाई 30 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। बिजली से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी के समाधान के लिए बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब 8987796532 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने, ट्रांसफॉर्मर बदलने, बिल नहीं मिलने, मीटर संबंधित समस्या या फिर अन्य समस्या पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। बता दें कि बारिश के मौसम में अक्सर तकनीकी खराबी आ रही है, जिससे लोगों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...