धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: धनबाद। शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी भूषण मंगलवार को साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। ठगों ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर कॉल किया और उसे डाउनलोड करने को कहा। कॉल करनेवालों का कहना था कि फाइल डाउनलोड नहीं करने पर उनके घर की बिजली काट दी जाएगी। डॉ भूषण को बातचीत पर संदेह हुआ। उन्होंने कॉल काटकर बिजली विभाग में कार्यरत अपने परिचित से संपर्क किया। परिचित ने एपीके फाइल डाउनलोड करने से साफ मना किया और इसे फर्जीवाड़े की कोशिश बताया। इसके बाद डॉक्टर ने फाइल डाउनलोड नहीं की। उन्होंने लोगों से अनजान नंबर से भेजी गई एपीके फाइल या लिंक डाउनलोड नहीं करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ग्रुप में एपीके फाइल भेजकर लेखपाल के खाते से 1.89 लाख उड़ाए यह भी पढ़ें- जल संस्थान के नाम पर सा...