Dhanbad News: बिजली तार जोड़ने को लेकर झड़प में एक गिरफ्तार
धनबाद, जुलाई 30 -- Dhanbad News: अपर मंदरा गांव में 25 जुलाई की रात बिजली तार जोड़ने को लेकर माथाबांध और अपर मंदरा के ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में बरोरा पुलिस ने बुधवार को एक पक्ष के मुख्य आरोपी अपर मंदरा निवासी शंकर बेलदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शंकर बेलदार मंदरा मुखिया ललिता देवी के पति हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकर को उसके पैतृक थाना क्षेत्र परैया, गया (बिहार) से पूछताछ के लिए बुधवार अहले सुबह बरोरा लाया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर धनबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे धनबाद जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय में माओवादी आतंक का बड़ा चेहरा था मिसिर बेसरा, गिरफ्तारी से पुराने जख्म हुए ताजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.