Dhanbad News: बिजली के लिए लोदना जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली गुल होने से नाराज स्थानीय निवासियों ने सोमवार को लोदना महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अविलंब बिजली बहाल करने की मांग की। स्थानीय निवासी सलीम आजाद ने बताया कि लक्ष्मी कॉलोनी को बरारी कोलियरी से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस सप्लाई का मुख्य केबल रेलवे ट्रैक के नीचे से होकर गुजरता है। करीब एक सप्ताह पहले ट्रैक के नीचे केबल अचानक ब्लास्ट कर गया, जिसके बाद से पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूबी है। बीसीसीएल के बिजली विभाग की टीम मरम्मत करने पहुंची भी थी, लेकिन रेलवे प्रबंधन ने काम रुकवा दिया। रेलवे से अनुमति नहीं मिलने के कारण यह मरम्मत कार्य अधर में लटक गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जर्जर तार, फुंकते ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.