धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: बाघमारा । गणेशपुर विद्युत सब-स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था के विरोध में बाघमारा इंदिरा चौक पर सड़क जाम कर धरना पर बैठ गए हैं। आक्रोशित उपभोक्ता ग्रामीण विभाग के वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: गणेशपुर विद्युत सबस्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों में ब्लैक आउटबिजली आपूर्ति में व्यवधान बता दें कि पिछले 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप र रहने से क्षेत्र में जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इधर शुक्रवार शाम 4 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति भी ठप रहने से लोगों को पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो गई हैं। बताया जाता हैं कि दुग्दा से गणेशपुर के बीच 33 केवी लाइन में पिन और डिस्क इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित है।उपभोक्...