Dhanbad News: बिजली काटने के विरोध में डीवीसी अधिकारियों का घेराव
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: ग्वालाडीह और बांदा बस्ती में बिजली काटे जाने के विरोध में विस्थापित ग्रामीणों ने मंगलवार शाम निरीक्षण भवन (आईबी) में डीवीसी अधिकारियों का तीन घंटे तक घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने परियोजना प्रमुख संजय कुमार, एचआर राजेश शाह व इंजीनियर समेत कई अधिकारियों को बंधक बनाए रखा। बाद में पंचेत पुलिस के हस्तक्षेप और बिजली बहाल होने पर अधिकारियों को छोड़ा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाने के लिए प्रबंधन ने बिना सूचना सीआईएसएफ व होमगार्ड की मौजूदगी में सुबह बिजली काट दी थी। विस्थापितों ने कहा कि वे स्मार्ट मीटर लगाने और बिल देने में असमर्थ हैं; प्रबंधन को उन्हें मुफ्त बिजली देनी होगी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि वे डीवीसी के दिशा-निर्देशों के तहत कार्य कर रहे हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.